फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: छापे में दुकान से 12 क्विंटल पटाखा बरामद

Tue, 30 Sep 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बापौली में अवैध बम पटाखा दुकान पर कार्रवाई करती सीएम फ्लाइंग की टीम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने सोमवार को अनाज मंडी बापौली के पास एक दुकान में अवैध पटाखा होने की जानकारी पर दबिश दी। इस दौरान दुकान से 12 क्विंटल बम व पटाखा बरामद किए गए। पेटियों में भारी मात्रा में निर्मित बम पटाखे रखे थे। टीम ने इन सबको जब्त कर लिया है। टीम ने बताया कि मामले में थाना बापौली में दुकान संचालक राजू निवासी जलमाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने बताया कि दुकान पर अग्निशमन, प्रदूषण और स्थानीय पुलिस के साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पता चला कि पटाखा दुकान मालिक राजू जलमाना गांव का है। उसकी दुकान पर 12 क्विंटल पटाखे का भंडारण मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें