फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन शुरू, पीएम ने ऑनलाइन जुड़कर बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पानीपत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलोजी (पाइट) में जल प्रदूषण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए युवाओं की टीम दिन-रात जुट गई हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से 168 युवा अपने प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत सहित देश के 51 नोडल केंद्रों पर युवाओं से ऑनलाइन बात की और सभी का हौसला बढ़ाया। इस दौरान जल संरक्षण और स्वच्छता पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच) के माध्यम से अलग-अलग सेंटर पर अलग-अलग समस्याओं के समाधान निकाले जा रहे हैं। हरियाणा में पानीपत के पाइट में बनाए गए नोडल केंद्र पर जल संरक्षण और स्वच्छता पर मंथन किया जा रहा है। तमिलनाडु, महाराष्ट्र व आंध्र प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक के इंजीनियिरंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं की टीम 15 दिसंबर तक काम करेंगे। सर्वश्रेष्ठ समाधान देने वाली टीम को न केवल सम्मानित किया जाएगा, बल्कि केंद्र सरकार की तरफ से उन्हें सहयोग भी मिलेगा। पाइट के वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा 12 दिसंबर वीरवार को छात्रों से बात करेंगे। उनके प्रोजेक्ट के बारे में जानेंगे। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का शुभारंभ सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑनलाइन किया था। इसके बाद शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से बात की। एपीजे ऑडिटोरियम में पीएम के संबोधन को सुना गया। नोडल केंद्र प्रमुख डॉ. श्रुति व एआइसीटीई से अश्विन ने भी युवाओं के प्रोजेक्ट देखे। इस अवसर पर सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्य शुभम तायल, निदेशक डॉ. शक्ति कुमार, डीन डॉ. जेएस सैनी व डीन डॉ. बीबी शर्मा मौजूद रहे।


बॉक्स
पीएम को दिखाए प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर, मुंबई, बंगलुरु व अहमदाबाद में छात्र-छात्राओं से बात की। कर्नाटक की टीम ने बताया कि वे विशेष बच्चों के लिए दोस्त एप बना रहे हैं। जिससे इन बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। संकट के समय भी दोस्त एप मदद करेगा। खड़गपुर सेंटर पर छात्रों ने साइबर सिक्योरिटी, अहमदाबाद में स्पेस टेक्नॉलोजी, मुंबई में ड्रोन सिक्योरिटी, बंगलुरु में नदियों के जल प्रदूषण पर बनाए गए प्रोजेक्ट को पीएम ने देखा।
विज्ञापन


बॉक्स

पीएम ने कहा, सही राह पर है देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन बच्चों से बात करते हुए कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से देश की बड़ी समस्याओं का हल निकला है। यह एसआईएच का सातवां संस्करण है। वह युवाओं को देखकर आश्वस्त हैं कि देश सही रास्ते पर है। हमारे युवा आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। युवाओं काे सोचने और समस्याओं के समाधान पर नजरियां अलग होता है। उनकी ऊर्जा भी अधिक होती है। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन उन्हें ऐसा प्लेटफार्म देता है। जिससे वे अपने सपनों को पंख दे सकते हैं। एसएचआई शुरू होने के बाद से सैकड़ों स्टार्टअप बने हैं। भारत सरकार अपने युवाओं को प्रत्येक अवसर और साधन उपलब्ध करा रही है। अब राजनीति में एक लाख नए युवाओं को जोड़ने के लिए जनवरी में विकसित भारत, यंग लीडर डॉयलॉग शुरू कर रहे हैं। राजनीति में भी जब युवा आगे आएंगे तो देश की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें