फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गन्ने की वैरायटी विवाद सुलझा, 15 से कटेगी पर्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। डाहर शुगर मिल प्रबंधन व गन्ना किसानों के बीच 5011 वैरायटी गन्ने का विवाद बुधवार को सुलझ गया। सहमति के अनुसार शुगर मिल 15 दिसंबर से 5011 वैरायटी की पर्चियां भेजनी शुरू करेगा व 18 दिसंबर से शुगर मिल में उक्त वैरायटी के गन्ने की ट्रालियां आनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

गन्ना उत्पादक किसान गन्ने की 5011 वैरायटी को लेकर प्रबंधन से चल रहे विवाद के चलते शुगर मिल पहुंचने शुरू हो गए। मिल प्रबंधन ने किसानों के सामने इस वैरायटी की रिकवरी निकाली। रिकवरी 8.47 की रही। बाद में शुगर मिल में किसानों के साथ पंचकूला से पहुंचे गन्ना फेडरेशन के अधिकारियों से 5011 किस्म के गन्ने को लेकर बने अवरोध पर चर्चा हुई। इस मौके पर शुगर मिल एमडी मनदीप शर्मा शामिल रहे। कई घंटे चर्चा के बाद किसानों व फेडरेशन के अधिकारियों में सहमति बन गई। बनी सहमति के अनुसार शुगर मिल 15 दिसंबर से 5011 वैरायटी की पर्चियां भेजनी शुरू करेगा व 18 दिसंबर से शुगर मिल में उक्त वैरायटी के गन्ने और ट्रालियां आनी शुरू हो जाएगी। अधिकारियों के साथ बैठक में गन्ना समिति प्रधान जयकुंवार कादियान, राकेश देशवाल, कृष्ण देशवाल, सुरेन्द्र मलिक, मनदीप छौक्कर, सुभाष, देवेंद्र अहलावत, महावीर कादियान, सुरेन्द्र रावल व श्रवण अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें