फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गीता स्कूल के छह खिलाड़ियों का खो-खो के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। सीबीएसई की ओर से आयोजित अंडर-14 खो-खो में गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल शेरा गांव की टीम महेंद्रगढ़ के अटेली स्थित राव नेतराम स्कूल में बेहतर खेल प्रदर्शन कर विजयी रही। गीता स्कूल की टीम का फाइनल में रेड झज्जर की टीम से मुकाबला हुआ जिसमें गीता स्कूल की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

फाइनल मैच होने पर गीता स्कूल की अंडर-14 की खो-खो टीम से नेशनल में खेलने के लिए आरव, कार्तिक, तेजस, सुहान, वंश, सक्षम छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। स्कूल में टीम के पहुंचने पर स्कूल की ओर से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य महाबीर कौशिक ने बच्चों को खेल में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल जगत से भी खिलाड़ी अपने जीवन को बेहतर प्लेटफॉर्म पर ले जा सकता है। स्कूल कोच मीरा शर्मा, अजय देशवाल व प्रतीक दहिया को खिलाड़ियों के चयनित होने पर बधाई दी। मौके पर स्कूल प्रधान धर्मपाल कौशिक, प्रबंधक राकेश कौशिक और सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं, विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें