फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: बिजली के खंभे में टकराई कार, कश्मीर से लौट रहे एक ही परिवार के दो बच्चों समेत 6 लोग घायल

Sun, 18 Jun 2023 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

फरीदाबाद निवासी 34 वर्षीय दिलीप अपनी पत्नी गुंजन, ममेरे भाई हेमंत, उसकी पत्नी आयुषी और अपने दो बच्चों नौ वर्षीय कार्तिका व सात वर्षीय चिराग के साथ कश्मीर घूमने के लिए निकला था। सात दिन के टूर के बाद रविवार को वे अपने घर फरीदाबाद लौट रहे थे। गाड़ी दिलीप चला रहा था। पानीपत में हादसा हो गया। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत जीटी रोड फ्लाईओवर के ऊपर गुरुद्वारे के सामने रविवार सुबह सात बजे एक हादसा हो गया। कश्मीर से घूमकर लौट रहे एक परिवार की कार बिजली के खंभे में टकरा गई। हादसा के बाद राहगीरो ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और हादसे की सूचना कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही सरकारी अस्पताल से एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। मौके से सभी घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में दो बच्चों समेत 6 लोग शामिल हैं। जिनमें से चार को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: हृदय रोगियों पर योग के प्रभाव को जांचेगा PGI, एंजियोप्लास्टी वाले मरीजों का चयन शुरू
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फरीदाबाद निवासी 34 वर्षीय दिलीप अपनी पत्नी गुंजन, ममेरे भाई हेमंत, उसकी पत्नी आयुषी और अपने दो बच्चों नौ वर्षीय कार्तिका व सात वर्षीय चिराग के साथ कश्मीर घूमने के लिए निकला था। सात दिन के टूर के बाद रविवार को वे अपने घर फरीदाबाद लौट रहे थे। गाड़ी दिलीप चला रहा था।
विज्ञापन


जब गाड़ी पानीपत एलिवेटेड हाईवे पर गुरुद्वारा के सामने आई तो दिलीप को अचानक नींद की झपकी आ गई और उसकी पोल से जा टकराई। पीछे से आ रही गाड़ी भी दलीप की गाड़ी के साथ टकरा गई। टक्कर लगने से गाड़ी में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे ने बड़ा रूप नहीं लिया। डॉक्टरों ने दिलीप, कार्तिका, चिराग और आयुषी को रेफर कर दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें