फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में बुखार से छह लोगों की मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के हथवाला गांव में बुखार के चलते छह लोगों की मौत हो गई है। जिसके बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के बीमार समालखा व पानीपत ही नहीं दिल्ली में भी उपचार करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले के सामने आने पर टीम भेजकर जांच कराने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार समालखा खंड के गांव हथवाला में पिछले दस दिनों में छह से ज्यादा लोगों  बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों में अजीत, उपासना , नीला , रचिता ,बेबी व केला की मौत हो चुकी है। पिछले सप्ताह केला, रचिता, उपासना और  नीला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय जयभगवान, दीपक, विनायक, अंकित, नरेश, पुष्पा, महेश, सुशील, बालकिशोर व सुचिता सहित कई लोग बुखार से ग्रस्त है। बुखार से लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में पिछले महीने फॉगिंग भी करवाई थी। इसके बाद कोई मौके पर नहीं पहुंचा। पिछले दिनों डिप्टी सीएमओ से मुलाकात की थी। जिसके बाद विभाग ने फॉगिंग करवाई थी। इसके बावजूद गांव में लगातार बुखार के मरीज मिल रहे है।

वर्जन
 गांव हथवाला में बीमारी फैलने की जानकारी लगी है। विभाग की शुक्रवार को गांव में टीम रवाना कर दी जाएगी। गांव में घर-घर जाकर इलाज किया जाएगा।
डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें