पानीपत। असंध रोड दीवान नगर में स्थित बाबा बत्ती वाला कुटिया मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस पर कथा वाचक पंडित राधे राधे महाराज रहे।
यह कथा ब्रह्मलीन रामशरण महाराज की पुण्य तिथि व माता लाजवंती महाराज की पुण्य तिथि व बाबा अशोक दास की पुण्य तिथि में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित की। श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ से पहले शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने मंगल कलश अपने सिर पर धारण करके नगर परिक्रमा की।
विज्ञापन
शोभायात्रा का समापन कथा स्थल बाबा बत्ती वाला मंदिर कुटिया में हुआ। महाराज ने कहा कि भागवत कथा से सात जन्मों तक के पाप नष्ट हो जाते हैं। यदि भाग्योदय करना है तो सात दिन भागवत कथा सुनो और सात जन्मों की गारंटी भगवान अपने मुख से आपके पूर्ण उदय के लिए लेते हैं।
कथा प्रारंभ से पहले शोभायात्रा निकाली गई। नगरवासियों ने शोभायात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया। ढोल नगाड़ों के साथ शोभायात्रा की अगवाई पंडित राधे-राधे महाराज ने की।