पानीपत। कुत्ते के काटने से घायल हुए सब इंस्पेक्टर रणबीर मान के साथ शिकायत देने पहुंचे बिशन स्वरू
- फोटो : Panipat
पानीपत। बिशन स्वरूप कॉलोनी में पार्क से सैर कर बेटे संग लौट रहे ट्रैफिक पुलिस में तैनात एसआई को आवारा कुत्ते ने नोंच लिया। बेटे ने डंडा मारकर कुत्ते को भगाया। एसआई को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज के बाद उन्होंने पड़ोसी युवक और उसकी पत्नी पर आवारा कुत्ते पालने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को शहर थाना पुलिस को शिकायत दी।
बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी एसआई रणबीर मान ने बताया कि वह सोमवार रात नौ बजे अपने बेटे मन्नू मान के साथ पार्क से सैर कर घर लौट रहा था। जब वह कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के घर के सामने पहुंचे तो उनके घर के बाहर बैठे कुत्ते ने उन पर झपट पड़ा। कुत्ते ने उनकी नाक और हाथ पर काटा। इस बीच बेटे ने डंडे मारकर कुत्तों को भगाया। इसके बाद डायल 112 की पुलिस उन्हें सामान्य अस्पताल लेकर गई और उसका इलाज कराया। उनका आरोप है कि पड़ोसी और उनकी पत्नी आवारा कुत्तों को पालते हैं।
एसआई ने कहा कि कॉलोनी निवासियों ने एक माह पहले भी इसी मुद्दे पर बैठकर कर पड़ोसी को समझाया था। लेकिन उसने नहीं सुुनी। एक सप्ताह पहले भी कुत्ता उस पर झपट पड़ा थे, लेकिन उस समय बच गए थे।
पड़ोसी के खिलाफ मंगलवार को बिशन स्वरूप कॉलोनी निवासी लोग मंगलवार को इकट्ठा होकर शहर थाना गए । पुलिस ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों को शहर थाना में बुलाया गया था, लेकिन पड़ोसी नहीं आया। एसआई ने अपने विभाग पर ही आरोपी पड़ोसी पर न पकड़ने का आरोप लगाया है।
एसआई ने शिकायत में लिखा है कि मैंने किडनी ट्रांसप्लांट करा रखी है और कुत्ता काटने की वजह उसकी जान को खतरा है। अगर कुछ होता है तो पड़ोसी और उसकी पत्नी जिम्मेदार होंगे।