फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेकर भारी वाहनों को शहर में एंट्री कराने पर एसआई, एएसआई और हवलदार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रिश्वत लेकर शहर में भारी वाहनों की एंट्री कराने के आरोप में फंसे तीन पुलिसकर्मियों पर एसपी शशांक कुमार सावन ने कार्रवाई कर दी। तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वाले पुलिसकर्मियों में एसआई, एएसआई और हवलदार शामिल है। इन पर ट्रांसपोर्टर और उद्यमियों से रिश्वत लेकर भारी वाहनों की एंट्री कराने का आरोप है। शिकायत मिलने पर एसपी ने जांच के बाद वीरवार शाम निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एएसआई तकदीर सिंह गोहाना मोड़ पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालते थे। इन आरोप लगा कि डाहर गांव की ओर से आने वाले भारी वाहन चालकों से रिश्वत लेकर दिन में उनकी शहर में एंट्री कराते हैं। इसी कारण गोहाना मोड़ पर जाम की स्थिति रहती है। इसके साथ ही सेक्टर 13-17 पुलिस थाने के एसआई राजेंद्र एवं हवलदार गुरविंद्र की पीसीआर में जीटी रोड पर ड्यूटी थी। इनकी जिम्मेदारी टोल प्लाजा से बरसत रोड तक यातायात व्यवस्था संभालने की थी। इन पर आरोप है कि ये टोल प्लाजा और बरसत रोड की ओर से शहर के अंदर भारी वाहनों की एंट्री कराते थे। कोई पुलिस कर्मचारी इन वाहनों को रोकता था तो वाहन चालक इससे फोन पर बात करा देते थे। इस तरह वाहनों की शहर के अंदर एंट्री हो जाती थी। इस कारण जीटी रोड पर जाम लगता था। एसपी ने तीनों को निलंबित कर दिया।
सुबह आठ से रात आठ बजे तक बंद रहती है भारी वाहनों की एंट्री
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए सुबह आठ से रात आठ बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है। दिन में शहर में हल्के वाहन ही चल सकते हैं। इसके लिए शहर के सभी मुख्य मार्गों पर पुलिस के नाके भी लगाए गए हैं ताकि शहर में भारी वाहनों की एंट्री न हो।
विज्ञापन

एसआई समेत तीन को सस्पेंड किया : एसपी
एसआई समेत तीन पर रुपये लेकर भारी वाहनों की शहर में एंट्री कराने की शिकायत मिली थी। एसआई समेत तीन को सस्पेंड किया गया है। किसी भी सूरत में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

- शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें