फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्याम बाबा मंदिर को बनाया जाएगा व्हीकल फ्री जोन

विज्ञापन
चुलकाना गांव में ग्रामीणों की समस्या सुनते उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार ​दहिया। सूचना विभाग
विज्ञापन
समालखा। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया बुधवार को श्याम बाबा के नगरी चुलकाना गांव में पहुंचे। श्याम बाबा के दर्शन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने पार्किंग और पेयजल की समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही घरों से पेयजल के नमूने भरवाए और इनकी जांच सरकारी के साथ निजी लैब से भी जांच कराने के निर्देश दिए, इसके साथ मंदिर स्थल को व्हीकल फ्री जोन बनाने की बात कही। उन्होंने इसके लिए समालखा एसडीएम को किसी भी तरह की नरमी न बरतने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके बाद ऐतिहासिक श्याम बाबा मंदिर में दर्शन किए और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा और शीघ्र ही इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें