माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं कक्षा के छात्र शुभम स्वामी ने हरियाणा राज्य कैडेट एवं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उनका चयन नेशनल के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप अंबाला में 16 से 18 अक्तूबर को आयोजित की गई।
शुभम ने 49 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शुभम के पिता कमल प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक हैं और स्वामी एयरकॉन नाम से सर्विस सेंटर चलाते हैं। उनकी माता प्रीति स्वामी गृहिणी हैं। शुभम की इस सफलता में उनके माता-पिता और स्कूल के कोच संदीप गाहल्याण का विशेष मार्गदर्शन रहा। शुभम के पूर्व कोच अंकुश गहलोत और कोच नसीम अंसारी ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।