फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शुभम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देती डॉ. सुनीत शर्मा। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में मंगलवार को वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विद्यार्थियों के लिए बिजव्हिज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें शुभम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, बौद्धिक क्षमता के विकास और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शुभम, द्वितीय डिंपल और तृतीय स्थान पर शाहजादी व शिवम रहे और परमजीत, सम्यक व शुभम शर्मा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्य ने कहा कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि बिजव्हिज जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक और समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर करुणा सचदेवा उपस्थित रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें