फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रेम मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का हवन के साथ समापन

Wed, 27 May 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कथा सुनाती कांता देवी महाराज। स्रोत : समिति - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्रेम मंदिर में पुरुषोत्तम (मलमास) मास में चल रही साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के मंगलवार को हवन के साथ समापन हुआ।
कथाव्यास कांता देवी महाराज ने सबको जीवन में कथा का श्रवण करने और उसे जीवन में धारण करने का संदेश दिया। कथा के बाद मंदिर में भंडारा लगाया गया। मंदिर समिति की सदस्य सुमन दुआ ने बताया कि मंगलवार को कथा का विश्राम हुआ। समापन पर सुबह हवन और उसके बाद कथाव्यास कांता देवी महाराज ने कथा के माध्यम से सभी को श्रीमद्भागवत कथा सुनने का संदेश दिया। उसके बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन किया और भगवान के भजनों का गुणगान किया। सभी ने सामूहिक नृत्य किया और समापन पर विशाल भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

-
संपादित.......
हवन के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
पानीपत। प्रेम मंदिर में पुरुषोत्तम (मलमास) मास के दौरान आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को हवन के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर कथाव्यास कांता देवी महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण करने और उसे जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इसके बाद महिला भजन मंडली ने भजन-कीर्तन कर भगवान के भजनों का गुणगान किया, जिस पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक नृत्य भी किया। मंदिर समिति की सदस्य सुमन दुआ ने बताया कि सुबह हवन के बाद कथा का विश्राम हुआ। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें