फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा का चुनाव 30 को, नामांकन दाखिल

विज्ञापन
चुनाव अधिकारियों को नामांकन सौंपते प्रत्याशी । स्रोत : सभा
विज्ञापन
पानीपत। श्री विश्वकर्मा पांचाल सभा के कार्यकारिणी के लिए 30 जनवरी को होंगे इसके लिए प्रत्याशियों ने रविवार को अपने नामांकन दाखिल कराए।
विज्ञापन

नामांकन चुनाव अधिकारी विपिन पांचाल और डाॅ. इंद्रपाल पांचाल के नेतृत्व में दाखिल किए गए। विपिन पांचाल ने बताया कि कार्यकारिणी में प्रधान पद के लिए रोहतास पांचाल और सुनील पांचाल, उप प्रधान पद के लिए सुरेश कुमार, ममता रानी, मांगेराम और ऋषिपाल ने नामांकन दाखिल किए। महासचिव पद के लिए रविंद्र पांचाल और विनोद पांचाल, बिट्टू ने नामांकन दाखिल किए। सचिव पद के लिए बबलू पांचाल और जितेंद्र पांचाल ने, कोषाध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र पांचाल और जयपाल पांचाल ने नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मनोज पांचाल, रामनाथ, विशाल, प्रमोद कुमार, मनोज पुत्र रामजन, बिट्टू, जितेंद्र पांचाल कंडेला, मुनेश खेडक़ी, विनोद दलहेड़ी, नितीन, मनोज पांचाल कलाकार ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें