मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के शेरा गांव के पास रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। ग्रामीणों ने युवक के शव को देखकर इसकी सूचना मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा जांच करने पर युवक के पास कोई दस्तावेज अन्य कुछ बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का शव चादर में लिपटा हुआ था, साथ ही उसके चेहरे पर चोट के निशान भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस द्वारा युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। मतलौडा थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है।