फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में 16 को श्री श्याम शरद मनुहार महोत्सव

Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। प्राचीन सिद्ध देवी मंदिर में 16 नवंबर को बाबा श्याम का पांचवां श्री श्याम शरद महोत्सव का आयोजन होगा। चुलकाना धाम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हीरे-मोती व नवरत्नों से बाबा श्याम का शृंगार किया जाएगा। आयोजन में भजन गायक बाबा श्याम का गुणगान करेंगे और बाबा की भक्ति में श्रद्धालु भजनों का आनंद लेंगे।

बाबा श्याम के दीवाने बाबा को रिझाने में लगे हैं। आए दिन कहीं न कहीं बाबा श्याम के लिए महोत्सव का कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बाबा के दीवाने बाबा श्याम के भजनों में मस्त होकर झूमते नजर आते हैं। चुलकाना धाम मित्र मण्डल के अधिकारी रामलाल बंसल ने बताया कि यह महोत्सव शाम को छह बजे शुरू होगा। इसमें मुख्यातिथि नितिन जैन, राजेश गुप्ता और रामेश्वर मितल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन


सनातन संकीर्तन के गायक श्याम बिहारी दास और जया श्री देवी दासी अपने मधुर स्वरों से बाबा को खुश करने की कोशिश करेंगे। वहीं कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक राज पारीक और पानीपत के साहिल शर्मा भजन गाकर बाबा को बुलाएंगे।
विज्ञापन


रामलाल बंसल ने बताया कि बाबा का श्रृंगार हीरे-मोती व नवरत्नों से किया जाएगा। महोत्सव में तीन हजार श्रद्धालुओं के बैठने व खाने के लिए भंडारे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें