फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मॉडल टाउन में 84 लाख रुपये से लगेंगी फैंसी स्ट्रीट लाइटें

Wed, 13 Nov 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। अब मॉडल टाउन में रामलाल चौक, देवी मंदिर से सलारगंज गेट तक की सड़क और वार्ड 16 में विकास नगर की मेन मार्केट रात को फैंसी लाइटों से रोशन हो सकेगी। इसके लिए नगर निगम करीब 84 लाख रुपये खर्च करेगा।

निगम ने इन तीनों जगहों पर 79 फैंसी लाइटें और पोल लगवाने के काम का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के लोगों को नए साल पर इन लाइटों की सौगात मिल जाएगी। इससे शहर के लोगों को रात को अंधेरे की समस्या की परेशानी से तो राहत मिलेगी ही साथ में शहर का सुंदरीकरण भी हो सकेगा।
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने बताया कि वार्ड 20 के रामलाल चौक से कृष्णा डेयरी की ओर फुटपाथ पर कुछ जगह लाइटें नहीं लगी थी। यहां 5.99 लाख रुपये से छह पोल और लाइटें लगाई जाएंगी। इस हिसाब से यहां लगने वाली प्रति लाइट की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा की रहेगी।

इसके अलावा वार्ड नौ में देवी मंदिर से लेकर सलारगंज गेट की ओर जाने वाली सड़क भी फैंसी लाइटों की दुधिया रोशनी में जगमग होगी। यहां 44.90 लाख से 38 लाइटों को लगाया जाएगा। यानी यहां प्रति लाइट की कीमत करीब 1.18 लाख की रहेगी। इसके अलावा वार्ड 16 विकास नगर की मार्केट में 33.16 लाख से 35 लाइटों को लगाने का काम शुरू होगा। प्रति लाइट इनकी कीमत करीब 95 हजार रुपये है।

निगम अधिकारियों ने इन लाइटों के डिजाइन तैयार करवा लिए हैं। इनमें रामलाल चौक वाली लाइटों के पोल फुटपाथ पर लगेंगे इसलिए पोल पर दोनों ओर लाइटें लगाई जा सकेंगी। ठीक वैसे ही लाइटें होगी जो पहले से असंध रोड पर लगाई गई हैं। इसके अलावा विकास नगर और देवी मंदिर की लाइटों के डिजाइन एक ओर किए गए हैं। विकास नगर की लाइटें एक तरह से सामान्य की तरह लगेंगी लेकिन देवी मंदिर रोड पर लगने वाली लाइटें अद्भुत डिजाइन की होंगी। इसमें पोल पर दो पाइप लगाई जाएंगी। इनके बीच में लेजर कट डेकोरेटिव ब्रैकट डिजाइन तैयार किया जाएगा। दोनों पाइप को ऊपर जोड़कर लाइट को लगाया जाएगा।

नगर निगम की इलेक्टि्रकल विंग के जेई गौरव कुमार ने बताया कि काम गुणवत्तापूर्वक पूर होगा। कोशिश रहेगी कि इसे जल्द से जल्द पूरा कराया जाए। उम्मीद है कि जनवरी 2025 में इन लाइटों की रोशनी शहर के लोगों को मिल सके।
विज्ञापन


लाइटों का डिजाइन तैयार हो चुका है। एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अब इनका काम शुरू किया जाएगा। सभी लाइटों में सामान ब्रांडेड कंपनी का लगाया जाएगा। -गौरव कुमार, जेई-नगर निगम की इलेक्टि्रकल विंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें