पानीपत। श्री मां गंगे सावन जोत समिति की बैठक पटेल नगर स्थित श्री हनुमान मंदिर में आयोजित की गई। समिति के प्रधान सुभाष गुलाटी और महासचिव विपिन चावला की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक का शुभारंभ विश्व शांति और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना के साथ किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 20 अगस्त को पानीपत में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह वृंदा एनक्लेव सेक्टर 13-17 से प्रारंभ होकर फतेहपुरी चौक होते हुए श्री हनुमान मंदिर, पटेल नगर में संपन्न होगी। इसके बाद 22 अगस्त को हरिद्वार स्थित श्री चेतन ज्योति आश्रम में सायं 7 बजे माता की चौकी का आयोजन होगा। 23 अगस्त को हरिद्वार में सूखी नदी भूपतवाला से सावन जोत शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए हर की पौड़ी पर गंगा आरती के साथ संपन्न होगी।
प्रत्येक कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर भीम सचदेवा, सुनील थम्मन, राजू बरेजा, कमल नयन वर्मा, लाजपत मल्होत्रा, प्रीतम बत्रा और सुभाष बठला मौजूद रहे।