रक्तदाता को बैज लगाते अरुण दास महाराज। संवाद
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज प्रांगण में सामाजिक संस्था हैल्पेज ऑर्फन्स के 25वें रक्तदान शिविर में 310 लोगों ने रक्तदान किया। हैल्पेज ऑर्फन्स के संस्थापक मनन सिंगल, उपप्रधान डॉ. दीप्ति जैन और चीफ क्रिएटिव ऑफिसर डॉ. अनु कालरा, सहसंस्थापक गगनदीप सिंह और सहसचिव अर्जुन काठपाल ने रक्तदान संग्रह बढ़ाने का संकल्प दोहराया। महामंडलेश्वर अरुण दास महाराज और गुरुद्वारा इसराना साहिब के बाबा दलविंदर सिंह खालसा ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर कोमल सैनी, प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अग्रवाल, गौरव गोयल, उद्योगपति राधेश्याम खुंगर, यश भाटिया और गोपाल तायल मौजूद रहे।