समालखा। चुलकाना स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में पहुंचे वृंदावन ट्रस्ट पानीपत के सदस्य अतिथि को ?
- फोटो : Panipat
पानीपत। वसंत पंचमी पर वृंदावन ट्रस्ट ने दसवीं श्री श्याम ध्वजा यात्रा का आगाज किया। आकाश में पीले रंग के गुब्बारों पर 13 मार्च का संदेश लिखकर उड़ाया गया। लोगों ने चुलकाना धाम आकर श्याम बाबा के चरणों में मत्था टेका। वृंदावन ट्रस्ट की ओर से सभी साथियों को संकल्प दिलाया गया कि वह तन मन धन से 13 मार्च तक अपना समय श्याम बाबा को समर्पित करेंगे।
वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल, महामंत्री हरीश बंसल, कोषाध्यक्ष नवीन गर्ग व सभी साथियों ने बाबा के चरणों में पुजारी मोहित ने नारियल फोड़कर परंपरा का निर्वाह किया। पानीपत के भाजपा नेता विजय जैन, कांग्रेसी नेता संजय अग्रवाल, व्यापारी नेता महावीर बंसल, धनराज बंसल, राहुल जैन तथा धर्म क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों नागरिकों ने यात्रा से जुड़ने का संकल्प लिया।
वृंदावन ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल कहा कि इस बार 11000 श्याम प्रेमियों को जोड़ने का लक्ष्य लिया गया है। श्याम प्रेमी महावीर बंसल ने कहा कि पानीपत से चुलकाना धाम तक श्याम प्रेमियों की लंबी कतार लग जाए। गांव के सरपंच मदन लाल शर्मा, सोनू, नंबरदार और उनकी टीम ने विश्वास दिलाया कि चुलकाना धाम में पार्किंग की व्यवस्था सभी गांव वाले मिलजुलकर संभालेंगे।