फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ईएसआई की एमएस को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला स्तर पर आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दो बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने पहली कार्रवाई ईएसआई की एमएस बबीता पर की है। वे जिला सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नहीं पहुंची। उनसे संबंधित एक शिकायत सामने आने पर वे नहीं मिली तो उपायुक्त ने उनसे फोन पर बात की। उन्होंने इसको बड़ी लापरवाही बताया और उनको कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उनसे लिखित में जवाब मांगा है। वहीं उपायुक्त ने एक अन्य मामले में मार्केट कमेटी आवास में दूसरा क्वार्टर लेने के लिए आवेदन करने वाली मार्केट कमेटी की क्लर्क रामरती के खिलाफ कार्रवाई करने व उनके क्वार्टर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के आदेश संबंधित विभाग को दिए। समाधान शिविर में शुक्रवार को 201 समस्याएं प्राप्त हुई। जिनमें से 103 का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन

पायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने एक बार फिर सख्त शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में गंभीरता नहीं दिखाई व डयूटी के प्रति कोताही नजर आई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डाहर शुगर मिल से जुड़े एक अन्य मामले में शिकायतकर्ता ने एक फर्म पर आरोप लगाया है । उन्होंने वेतन और ओवरटाइम की राशि अभी तक नहीं दी गई। जिसके चलते उनका आजीविका चलाना मुश्किल पड़ने लगा है। उपायुक्त ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए उक्त फर्म के अधिकारियों को चेताया और निश्चित समय अवधि में शिकायतकर्ता की शिकायत पर अमल करने के आदेश दिए। ऐसा न करने पर फर्म को ब्लैक लिस्ट कर देने की चेतावनी दी।
उपायुक्त ने ऊझा की ग्राम पंचायत द्वारा चार शराब ठेको को बंद कराए जाने व नियमों अनुसार केवल एक शराब ठेका गांव की आबादी व स्कूल से दूर किए जाने की शिकायत की। उन्होंने शिकायत पत्र में इस बात का उल्लेख किया कि इन ठेकों के माध्यम से कितनी गंदगी फैल रही है व समाज पर इसका कितना दुर्गामी प्रभाव पड़ रहा है को विस्तार पूर्वक बताया। समाधान शिविर में पहुंचे तेहरा के सुमेर ने पांच एकड़ जमीन पर निशानदेही न करने का आरोप लगाया है। शाहपुर निवास रिंकेश ने बेरोजगारी भत्ता पुन: शुरू करने का आग्रह किया। उपायुक्त जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विकास कुमार ब्रह्मपुर ने राशन कार्ड की त्रुटियां ठीक कराने व नीलम वासी निजामपुर के परिवार पहचान पत्र में आय कम कराने की अपील की।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी रॉकी राज ने बताया कि वह नौकरी छोड़ अपना व्यवसाय कर रहे हैं। उनकी समस्या का प्रशासन ने मौके पर समाधान किया व फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने बताया कि फैमिली आईडी में उनकी आय ज्यादा थी। जिसके चलते उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस मौके पर एसपी अजीत सिंह शेखावत, संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा, बीआरओ विजय सिंह सुलतानिया व नायब तहसीलदार अस्तित्व मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें