थर्मल। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन प्रशासन ने दावा किया कि कोयले की कमी के कारण थर्मल प्लांट बंद नही होगा। कारण इस समय भी थर्मल प्लांट मे पांच लाख टन कोयले का स्टाक मौजूद है।
अगर थर्मल की सभी आठों यूनिट चलती हैं तो भी एक दिन की खपत बीस हजार टन होती है। जबकि नो डिमांड के कारण मात्र तीन यूनिटाें में ही उत्पादन हो रहा है।
प्रदेश मे बिजली की मांग में कमी होने के कारण शनिवार को 220 मेगावाट क्षमता की एक और यूनिट बंद कर दी गई है। इस समय थर्मल की आठ में से मात्र तीन यूनिट ही चल रही हैं।
थर्मल प्रशासन का कहना है कि बारिश होने के बाद डिमांड में कमी आई है, इसलिए सिर्फ तीन यूनिट ही चल रही हैं।
हमारे पास कोयले की कमी नहीं है। यूनिटाें को कोयले नहीं बल्कि नो डिमांड के कारण बंद किया गया है।
- बीबी बंसल, चीफ इंजीनियर, ऑपरेशन-एक।