फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकानें खाली होंगी...स्टे के खिलाफ निगम लड़ेगा केस

विज्ञापन
पालिका बाजार में बना शोरूम। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम ने पालिका बाजार के पुराने और जर्जर भवन में चल रहीं 36 दुकानों व कार्यालयों को खाली कराने की तैयारी कर ली है। दुकानदारों की मालिकाना हक संबंधी याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद निगम अब जिला कोर्ट में स्टे हटवाने के लिए मजबूती से पक्ष रखेगा। इससे दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।
पालिका बाजार स्थित निगम के भवन में नीचे 18 दुकानें और शोरूम किराये पर दिए गए हैं, जबकि ऊपर विभिन्न कार्यालय संचालित हैं। भवन जर्जर होने के कारण निगम इसे खाली कराना चाहता है। निगम के नोटिस के खिलाफ दुकानदारों ने जिला कोर्ट से स्टे लिया था। इसके बाद मालिकाना हक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जो खारिज हो गई।
विज्ञापन

कपड़े-जूतों के शोरूम समेत कई दुकानें : पालिका बाजार में लिबर्टी शूज, रेडिमेड कपड़ों, महिलाओं के सूट-साड़ी, जूतों के स्टॉल और फ्रूट चाट की दुकानें हैं। दुकानदार कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि दुकानों से संचालकों के साथ वहां काम करने वाले कर्मचारियों के परिवारों का भी भरण-पोषण होता है। ऐसे में कारोबार को दूसरी जगह स्थानांतरित करना उनके लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

एग्रो मॉल में शिफ्ट होंगे कार्यालय
नगर निगम दिवाली तक अपने कार्यालय एग्रो मॉल में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा है। विवाह पंजीकरण और संयुक्त आयुक्त कार्यालय भी वहीं स्थानांतरित किए जाएंगे। निगम आयुक्त डॉ. पंकज ने बताया कि जर्जर भवन बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जनहित और सुरक्षा को देखते हुए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भवन खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें