फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रैक की फिटनेस परखने के लिए आज दौड़ेगी विशेष रिकॉर्डिंग ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे ट्रैक की मजबूती, अलाइनमेंट और सुरक्षा मानकों की जांच के लिए बुधवार को विशेष ट्रैक रिकॉर्डिंग ट्रेन दौड़ेगी। टीआरसी-8003/एसपी नाम की यह ट्रेन जींद से चलकर सुबह करीब 11 बजे पानीपत पहुंचेगी। इसके बाद पानीपत से गोहाना-रोहतक रूट पर ट्रैक की फिटनेस और अधिकतम सेक्शनल स्पीड पर संचालन की सुरक्षा परखी जाएगी।

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, विशेष ट्रेन बुधवार सुबह 9:30 बजे रवाना होगी और सुबह 10:30 से 11 बजे के बीच पानीपत पहुंचेगी। इसके बाद रोहतक से दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच रवाना होकर शाम करीब तीन बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन


आरडीएसओ की टीम करेगी तकनीकी जांच

विशेष ट्रेन में अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। ट्रैक रिकॉर्डिंग कार में लगे अत्याधुनिक उपकरणों से पटरियों की स्थिति, अलाइनमेंट और गति क्षमता का आकलन किया जाएगा। इस जांच का उद्देश्य रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन से पहले सुरक्षा पर जोर
रेलवे अधीक्षक मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि नियमित और विशेष तकनीकी जांच का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और रेल पटरियों को दुरुस्त बनाए रखना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें