माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। कलंदर चौक मार्केट के दुकानदारों ने आपसी सहमति से बाजार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। सर्वसम्मति से मनोज कुमार रेवड़ी को मार्केट का नया प्रधान नियुक्त किया गया है।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में नवनीत कुमार को उपप्रधान, परमजीत कौर को सचिव और वरुण मग्गू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नए प्रधान मनोज कुमार ने सभी दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बाजार की समस्याओं के समाधान और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निर्णय पत्र पर किशोर कुमार, डिम्पल, प्रिंस, मोनू शर्मा, फरमान, संदीप, हबीब और अरशद मौजूद रहे।