फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सावन पर सजे शिवालय, रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
​शिव मंदिर में सजाए भोले और पावर्तती। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वीरवार को सावन का पहला दिन है। शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं द्वारा अभी से ही एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। पहले ही दिन से भक्त बड़ी संख्या में जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचेंगे।
मॉडल टाउन स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में नौ दिवसीय शिव कथा और रुद्राभिषेक के लिए सभी दिन के मुख्य यजमानों की बुकिंग पूरी हो चुकी है। मंदिर के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि एक अगस्त से कथा की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

पहले दिन राजेंद्र जैन, दो अगस्त को मनोहर सेतिया, तीन को शिव मल्होत्रा, चार को अभिषेक और पांच अगस्त को राजेश्वर गर्ग मुख्य यजमान रहेंगे।
मंदिर में प्रतिदिन सुबह छह से आठ बजे तक पूजा-अर्चना के बाद रुद्राभिषेक होगा। शाम चार से पांच बजे भजन संध्या के उपरांत मुरथल वाले स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज शिव कथा सुनाएंगे।
मंदिर परिसर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों और शिव परिवार को लाइटों व विशेष चुनरी से सजाया गया है। सनातन धर्म मंदिर के मुख्य पुजारी बृज किशोर शास्त्री ने बताया कि सावन मास में जलाभिषेक का विशेष आध्यात्मिक महत्व है।
विज्ञापन

प्राचीन सिद्ध श्री देवी मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि मंदिर में सावन के महीने में दर्शनों और जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की है। सेक्टर-12 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में सुबह ही दर्शन किए जाएंगे। इसके लिए सब तैयारी पूरी कर ली हैं। असंध रोड शिव मंदिर व दत्ता कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में वीरवार को तड़के मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

शिव मंदिर में सजाए भोले और पावर्तती। संवाद- फोटो : samvad

शिव मंदिर में सजाए भोले और पावर्तती। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें