फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बुजुर्ग ने दिल्ली पैरेलल नहर में छलांग लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। समालखा स्थित ढोडपुर पुल के पास दिल्ली पैरेलल नहर में बुधवार को पंजाब के लुधियाना निवासी रमेश चंद जैन (73) ने करीब 244 किलोमीटर दूर आकर संदिग्ध परिस्थितियों में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
घटनास्थल पर मौजूद हरपाल और नरेंद्र ने बताया कि बुधवार को नहर किनारे खड़े थे। इसी समय बुजुर्ग ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों उन्हें तुरंत बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचित किया गया।
समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी देकर समालखा बुलाया है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रमेश चंद जैन पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। वह लुधियाना से समालखा कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचे पुलिस परिजनों के आने के बाद इस बिंदु पर गहनता से जांच कर रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें