फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शीलू ने मध्यप्रदेश से मंगवाए थे हथियार, अक्तूबर में ही पानीपत पहुंच गई थी खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक करोड़ की रंगदारी मांगने और जानलेवा हमले के आरोपी डाहर गांव के शीलू ने वारदात को अंजाम देने के लिए मध्यप्रदेश से हथियार मंगवाए थे। शीलू के विदेश भागने से पहले ही हथियारों की खेप पानीपत पहुंच गई थी। तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में यह खुलासा हुआ। रिमांड पूरा होने पर शनिवार को शीलू को अदालत में पेश कर फिर से आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान मध्यप्रदेश से चल रहे हथियार तस्करी के नेटवर्क को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

सीआईए-1 की टीम ने समालखा गुड मंडी में मिठाई व्यापारी राजेश मित्तल और 24 जनवरी को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में महराना गांव में ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम स्वामी पर हुए जानलेवा हमले के मास्टर माइंड सुनील उर्फ शीलू डाहर को गिरफ्तार किया था। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। तीन दिन तक चली पूछताछ में शीलू ने गैंग से जुड़े अन्य गुर्गों और हथियार की सप्लाई के बारे में जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जनवरी माह में जमानत पर रिहा होने के बाद से ही वह वारदात को अंजाम देने की साजिश में जुट गया था, उसने हथियारों की आपूर्ति के लिए मध्यप्रदेश के हथियार तस्करों से संपर्क किया था, इसके लिए वह कई बार मध्यप्रदेश गया और फिर ऑनलाइन भी संपर्क किया। अक्तूबर से पहले ही उसने हथियारों की खेप मंगवा ली थी, इसके बाद वह विदेश भाग गया था।
उसने हथियारों की जिम्मेदारी अपने कुछ करीबियों को दी थी। जब उसने वारदात को अंजाम दिया तो शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए गए थे। तीन दिन तक चली पूछताछ के बावजूद भी सीआईए-1 की टीम न तो हथियार तस्करों तक पहुंच पाई और न ही अन्य गुर्गे ही पुलिस टीम के हाथ आए। जिस कारण पुलिस ने शनिवार को शीलू को अदालत में पेश कर फिर से आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस मध्यप्रदेश से पानीपत में हथियारों की सप्लाई करने वाले तस्करों के नेटवर्क की पड़ताल कर गिरफ्तारी का प्रयास करेगी, साथ ही शीलू के अन्य सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी शीलू डाहर को हथियार सप्लाई करने वाले गैंग की तलाश की जा रही है। जल्द ही नटवर्क में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
-भूपेंद्र सिंह, एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें