फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: उद्यमी के घर हुई 45 लाख की चोरी के 25 दिन बीते, चोरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। 25 दिन पहले चांदनी बाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 में उद्यमी के घर पर 45 लाख और मॉडल टाउन में दिनदहाड़े हुए पांच लाख रुपये की चोरी में पुलिस के हाथ खाली हैं। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में होने के बावजूद भी पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पाई। तहसील कैंप क्षेत्र में हुई आठ लाख रुपये नकदी और गहनों की चोरी में भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


चांदनी बाग क्षेत्र में 21 जनवरी को सीएम नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम से डेढ़ किमी की दूरी पर सेक्टर-12 में उद्यमी ईश खुराना के घर में चोरों ने दिन में ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मकान में घुसकर चोर करीब सात लाख रुपये की नकदी और 30 तोले सोने के जेवर चोरी कर ले गए थे। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। चोरी की वारदात से मात्र चार घंटे पहले ही चोरों ने मॉडल टाउन में भी एक घर को निशाना बनाया था। उस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया था।

जांच के बाद पुलिस ने चोरों की पहचान होने का दावा किया था, साथ ही गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया। पिछले 25 दिन से पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दिल्ली, यूपी और पानीपत के आसपास के जिलों में चोरों की तलाश की गई, लेकिन, अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, अधिकारियों का कहना है कि चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन




विजय नगर में हुई चोरी का भी खुलासा नहीं

बरसत रोड पर विजय नगर में चोरों ने ट्रेवल्स एजेंसी संचालक के घर पर आठ लाख रुपये की नकदी, विदेशी डॉलर और सोने-चांदी के जेवर चोरी किए थे। मकान से चोरी किए गए कुछ दस्तावेज बरसत रोड पर एक खाली प्लॉट में मिले थे, लेकिन अभी तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें