सनौली। सनौली-हरिद्वार रोड महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों के जयकारों से गूंज उठा है। अब लंबी दूरी के कांवड़ियों का आना लगा हुआ है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है।
हरिद्वार से आने वाले कांवड़िये शुक्रवार को वापस आना शुरू हो गए हैं। सनौली यमुना पुल से हरियाणा में भोले के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर पहुंच रहे है। इस दौरान हर एक नाके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिससे कावड़ यात्रा में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो सकें। कावडिएं सकुशल अपने गंतव्य को जा सकें। अजमेर, विशाल और दीपक ने बताया कि वे महाशिवरात्रि को लेकर हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे। वे तीन पहले कांवड़ लेकर चले हैं।