पानीपत। नांगलखेड़ी के सामने सेक्टर 29 की पुलिया पर तीन बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल व कपड़े लूट लिए। युवक अपनी चाची के साथ छह फरवरी की रात उसके कमरे पर जा रहा था। महिला ने इस बारे में सेक्टर 29 पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के गांव शाम सिंह निवासी विजयेता ने बताया कि सेक्टर 29 पार्ट टू में किराए पर रहती है। वह यहां पर एक फैक्ट्री में काम करती है। उसका भतीजा साहिल गुरूग्राम में काम करता है। छह फरवरी की रात भतीजा साहिल उसके पास पानीपत आया था। उसने रात को लाल बत्ती चौक मार्केट से नए कपड़े खरीदे और रात 11 बजे नांगलखेड़ी के सामने सेक्टर 29 की पुलिया पर पहुंचा। वह उसे लेने के लिए गई थी। वह दोनों पैदल अपने कमरे पर जा रहे थे। इसी वक्त मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। दो युवकों ने सूरज को पकड़ लिया। तीसरे ने उसकी जेब से उसका मोबाइल निकाल लिया। वह उससे नए कपड़ों की पॉलिथीन भी लूटकर फरार हो गए। उसने अब पुलिस को इस बारे में शिकायत दी है।