पानीपत। आईबी महाविद्यालय में जीव विज्ञान विभाग और इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वेटलैंड दिवस पर लाइव प्रश्नोत्तरी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी में 130 और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में प्रो. अंजूश्री, प्रो. रजनी, प्रो. मोनिका, प्रो. भावना, प्रोफेसर किरण का योगदान रहा। संयोजक डॉक्टर निधान सिंह एवं सह संयोजक प्रोफेसर पवन कुमार ने विश्व वेटलैंड दिवस की जानकारी दी।
इस प्रकार रहे प्रतियोगिताओं के परिणाम
फोटोग्राफी प्रतियोगिता-
प्रथम- शालिनी दास (जस्टिस बशीर अहमद सईद कॉलेज फॉर वुमन, चेन्नई)
द्वितीय- मनप्रीत कौर (राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज साहा, अंबाला)
तृतीय- स्वाति त्यागी (आईबी महाविद्यालय, पानीपत)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता-
प्रथम- वीरेंद्र (आईबी महाविद्यालय, पानीपत)
द्वितीय- शालिनी दास (जस्टिस बशीर अहमद सईद कॉलेज फॉर वुमन, चेन्नई)
तृतीय- काजोल तुरन (पंडित चिरंजीलाल गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल)