फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सातवीं की छात्रा के साथ यूपी के सहारनपुर के होटल में दुष्कर्म, फोटो और वीडियो भी वायरल की

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस क्षेत्र की एक कॉलोनी की सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ यूपी के सहारनपुर के होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। चांदनी बाग थाना पुलिस विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी गांव के सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी पहचान छह माह पहले सहारनपुर के सोभान के साथ हुई थी। दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। सोभान उनकी बेटी से मिलने के लिए सात मार्च को पानीपत आया था। वह उसे खाने-पीने के बहाने से बाइक पर बैठाकर सहारनपुर ले गया। जहां एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। उनकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। किसी को कुछ बताने पर उनको वायरल करने जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह वापस घर पहुंची। सोभान उसे इसके बाद दो बार सहारनपुर ले गया। जहां फिर से उनके साथ दुष्कर्म किया। वह फिर उन पर सहारनपुर आने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मना किया तो अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। उनकी बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया। वे उनको लेकर थाना चांदनी बाग पहुंचे। चांदनी बाग थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा की शिकायत के आधार पर सोभान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छात्रा का जिला नागरिक अस्पताल से मेडिकल कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सहारनपुर में दबिश दी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें