फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के सामने कार खड़ी करने का विरोध करने पर सात लोगों ने पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित अपना मकान बेचने से मना करने पर एक परिवार को भूमाफियाओं ने निशाना बनाया। पिता-पुत्र को परेशान करने के लिए कार उनके घर के सामने खड़ी कर दी। जिसका विरोध करने पर गत एक अगस्त को सात युवकों ने पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटे के गले से हीरे के लॉकेट भी छीनकर ले गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी लखविंदर बेदी ने बताया कि विराट नगर निवासी जसविंदर सिंह उसके मकान के सामने होटल बना रहा है। वह कम कीमत में मकान बेचने का दबाव बना रहा है। मना करने पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। चार से पांच युवक रोज मकान के सामने बैठकर शराब पीते हैं। मना करने पर धमकी देते हैं। गत एक अगस्त की दोपहर ढाई बजे बेटा सर्वजीत बेदी फैक्टरी से घर आया था, लेकिन उनकी पार्किंग में किसी और की कार खड़ी थी। जिसका बेटे ने विरोध किया। 25 मिनट बाद हरसिमरन सिंह और उनकी पत्नी एवं एक बाउंसर दीपक कुंडू समेत सात लोग घर पर आए। दरवाजा खोलते ही तीनों ने उसे पकड़ लिया। शोर होने पर बेटा भी बाहर आ गया। सभी ने मारपीट की और बेटे के गले से लॉकेट छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
आरोप: घसीटकर कार में बैठाने का किया प्रयास
लखविंदर बेदी का आरोप है कि हरसिमरन ने होटल से कट्टा निकालकर लाने के लिए कहा। साथ ही उन्हें और उनके बेटे को घसीट कर अपनी कार की ओर ले जाने लगे। बेटे ने शोर मचाया कि घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसके बाद वे धमकी देकर फरार हुए
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत रिपोर्ट केस कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जांच में जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें