फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेवा पखवाड़ा का आगाज आज से, शहर से लेकर गांव तक विशेष कार्यक्रम

Wed, 17 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
सरकारी विश्राम गृह में बैठक करते  जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम किए जाएंगे। भाजपा द्वारा गोशाला मंदिर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संजय अग्रवाल को दी है। वहीं शहीद स्मारकाें की सफाई की जाएगी और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। बापौली सीएचसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी का लाइव कार्यक्रम किया जाएगा। पूर्व सांसद संजय भाटिया मुख्यातिथि हाेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने मंंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जिला के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों पर चर्चा की। जिला महामंत्री सुनील कंसल ने सबका स्वागत किया और सुमित जागलान ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


पांच गांव होंगे पॉलिथिन मुक्त
जिले में सेवा पखवाड़े के दौरान पांच गांवों को पॉलिथिन मुक्त बनाया जाएगा। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत इन पांच गांवों का विशेष कार्यक्रम तैयार किया है। गांवों को साफ-सुथरा और प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। 18 से 28 सितंबर तक ग्राम स्तर पर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम सचिव और अन्य कार्यकर्ता विशेष सफाई अभियान चलाएंगे। गांवों में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक कचरे से छंटनी की जाएगी। 19 सितंबर से दो अक्टूबर तक घरों का सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

पांच लेबर चौक पर बांटे जाएंगे लड्डू
श्रम विभाग द्वारा बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पांच लेबर चौक पर लड्डू बांटे जाएगे। श्रम विभाग के उपनिदेशक डीपी सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को बरसत रोड नूरवाला, तहसील कैंप जीटी रोड, संजय चौक, आठ मरला चौक, समालखा चुलकाना फ्लाईओवर रेलवे रोड पर सुबह नौ बजे लड्डू बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें