फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सेशन जज ने हत्यारोपी पूनम से वकील के बारे में पूछा तो फूट-फूटकर रोने लगी

Sun, 07 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सह-सचिव वर्षा शर्मा ने शनिवार को जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। साथ ही बंदियों से भी बात की। सेशन जज ने हत्या के आरोप में बंद पूनम से भी बात की और अधिवक्ता के बारे में पूछा तो वह रोने लगी। पूनम काफी देर तक फूट-फूटकर रोती रही।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को सेशन जज सुदेश कुमार शर्मा और सीजेएम वर्षा शर्मा जेल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने सर्दी के मौसम में बंदियों के लिए गर्म कंबल व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही खाने व साफ सफाई की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद बंदियों से भी बात की। महिला जेल में बंद चार बच्चियों की हत्या की आरोपी पूनम से भी बात की। बताया जा रहा है कि सीजेएम ने पूनम से पूछा कि उनका कोई वकील है तो उसने वकील होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद वह रोने लगी। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि सरकारी वकील की जरूरत होगी तो इसके लिए अवगत करा दें। इसके साथ ही अधिकारियों ने जेल में अन्य बंदियों से भी कानूनी मदद के लिए आवेदन करने को कहा। सीजेएम वर्षा शर्मा ने बताया कि मासिक निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली जाती है। यदि किसी बंदी को सरकारी वकील की जरूरत होती है तो उसे उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें