फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सैनी सेवा ट्रस्ट ने देहरा गांव में किया कच्ची खाद्य सामग्री व गर्म कपड़ों का वितरण

Sun, 07 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
गांव देहरा में डॉ. भीम राव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर जरूरतमंदों को सामग्री भेंट करते सैन
विज्ञापन
समालखा। संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर को गांव हथवाला, पावटी व देहरा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में उनके 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया। सैनी सेवा ट्रस्ट द्वारा गांव देहरा में जरूरतमंद परिवारों को दो क्विंटल कच्ची खाद्य सामग्री, 200 जोड़ी गर्म जुराब, 250 गर्म टोपे व 90 गर्म कंबल व शाल वितरित किए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल पंवार के छोटे भाई एवं डॉ. बीआर आंबेडकर कमेटी पानीपत के अध्यक्ष रोहताश पंवार ने कहा कि डॉ. भीम राव आंबेडकर न सिर्फ दलितों, पिछड़ों व वंचितों के मसीहा थे, बल्कि आजाद भारत की संपूर्ण नारी जाति के असली मुक्तिदाता हैं। देहरा के पूर्व सरपंच मामन छाछिया ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने न केवल कानूनी ढांचे दिए, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आत्मविश्वास और अधिकार देकर एक ऐसी सामाजिक क्रांति की शुरुआत की। प्रमुख समाजसेवी रोहताश दाबड़ा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. आंबेडकर का भारत के बुनियादी निर्माण में योगदान अतुलनीय है। इस अवसर पर सैनी सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन माया देवी, करण सिंह सैनी, अनीता, विशाखा, सरोज, सोनिया, नीलम, रामपाल सैनी, नरेश शर्मा, गोलू, सोहन लाल, पूर्व सरपंच नवरत्न पावटी, शमशेर फौजी व रिटायर्ड इंस्पेक्टर जयभगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें