फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अस्पताल में बुजुर्गों को हरे कार्ड की नहीं मिल रही सुविधा, घंटों कतार में लगने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को हरे कार्ड की कोई सुविधा नहीं मिल रही है उन्हें इलाज व दवा में घंटों कतार में लगना पड़ रहा है। ओपीडी पंजीकरण, चिकित्सक कक्ष के बाहर और दवा लेने के लिए फार्मेसी के आगे घंटों-घंटों कतार में लगकर इंतजार करना पड़ रहा है। जहां बुजुर्गों को हरा तो युवाओं को सफेद रंग का कार्ड मिलना चाहिए लेकिन अस्पताल में पंजीकरण व्यवस्था का हाल-बेहाल है। युवाओं को हरे रंग का तो बुजुर्गों को सफेद रंग का कार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुजुर्गों को पंजीकरण के समय हरे रंग का कार्ड दिया जाता है। यह 60 वर्ष से अधिक आयु के लिए चिह्नित किया गया है ताकि बुजुर्गों को घंटों कतार में लगकर इंतजार न करना पड़े और उन्हें प्राथमिकता से इलाज व दवा मिल सके लेकिन जिला नागरिक अस्पताल में पंजीकरण और फार्मेसी की व्यवस्था बेहाल है। बुजुर्गों के लिए कहीं भी अलग से कतार की व्यवस्था न होने से और कार्ड की सुविधा न मिलने से बीमारी में लाइन में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में कई बार बुजुर्ग बेहोश भी हो चुके हैं लेकिन विभाग द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करवाई जा रही हैं जिसका खामियाजा हर रोज बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगकर चुकाना पड रहा है।

कोट्स-
लौहारी निवासी 62 वर्षीय रघवीर ने बताया कि उसे हरे रंग का कार्ड मिलना चाहिए था ताकि प्राथमिकता के साथ इलाज, दवा मिल सके लेकिन पंजीकरण के समय उन्हें करीब आधा घंटा लाइन में लगकर सफेद रंग का पर्चा मिला। यदि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई जाएं तो उन्हें घंटों तक लाइन में न लगना पड़े और जल्दी ही इलाज व दवा मिल सके।
विज्ञापन



डाहर निवासी 36 वर्षीय रीना ने बताया कि वह बीमार होने पर जिला नागरिक अस्पताल ही दवा के लिए आती हैं। शुक्रवार को वह पेट में दर्द होने पर चिकित्सक से इलाज के लिए आई थी। पंजीकरण के समय कभी उन्हें हरे रंग की तो कभी सफेद रंग की पर्ची दी जाती है। अस्पताल में न तो लाइन की व्यवस्था है और न ही चिकित्सकों के पूरे समय तक बैठने की।


पंजीकरण और फार्मेसी पर बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन सुनिश्चित की गई है। यदि इसमें कोई लापरवाही हो रही है तो इसकी जांच की जाएगी और बुजुर्गों के लिए अलग से लाइन की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें