पानीपत। साइबर ठगों ने समालखा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मोबाइल में एपीके फाइल भेजकर 2.08 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। युवक ने बताया कि गलती से एपीके फाइल डाउन लोड हो गई थी। जब तक वह डिलिट करता तब तक खाते से पैसे निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रवीन ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि मार्च माह में उसके मोबाइल पर एक एपीके फाइल आई। जिसे उसने गलती से डाउनलोड कर लिया।
30 मार्च और 31 मार्च को उसके खाते से दो लाख आठ हजार रुपये की निकाल लिए, जब रुपये कटने का मैसेज आया तो उसने फाइल के बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद उसने तुरंत ही फाइल डिलिट कर दी इसके बाद मोबाइल फोन को भी री-सेट कर दिया जिससे और नुकसान न हो। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर खाते की डिटेल खंगाली जा रही है, जिससे पता चल सके की खाते से किस खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। ब्यूरो