संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। बबैल रोड पर राम नगर में बने शराब के ठेके से सौ मीटर की दूरी पर दो स्कूल है। इसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी आते है। विद्यार्थियों को ठेके सामने से ही स्कूल में आने के लिए आवाजाही करनी पड़ती है।
स्कूल के पास खुला यह ठेका नियमों की अनदेखी कर रहा है या फिर प्रशासन की मिलीभगत का संदेश दे रहा है। इससे छात्रों के भविष्य पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। स्कूल के पास खुले इस ठेके का कॉलोनी वासियों ने कई बार विरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई है। इस कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई के मंदिर जाने के लिए पहले शराब की दुकान से होकर जाना पड़ रहा है। इससे प्रशासन द्वारा सुरक्षा और अन्य दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
जांच के दौरान देखा गया है कि दिन में और रात के समय शराबी सड़क पर घूमते नजर आते है। इस ओर पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं जा रहा है। इससे वह बेखौफ शराब का सेवन कर आवारा लोगोंं की तरह घूमते है, साथ ही सड़क पर शराब का सेवन करने वालों के कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
लोग सरेआम सड़क किनारे बैठकर शराब पीते है और आपस में गाली-गलौज भी करते नजर आते है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई है।
बबैल रोड स्थित शराब का ठेका। संवाद
बबैल रोड स्थित शराब का ठेका। संवाद