फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाह मांगी तो काम कर रही लेबर को ठेकेदार कंपनी ने शुगर मिल निकाला बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बाहर के पास बन रहे नई शुगर मिल में काम कर रहे करीब 22 प्रवासी मजदूरों को ठेका कंपनी ने बुधवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन प्रवासी मजदूरों का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने ठेकेदार कंपनी से अपना दो माह का बकाया मांग लिया था। सुबह से भूखे प्यासे यह मजदूर गांव से शहर की ओर आ गए और भटकते रहे। उन्हीं कहीं से मदद भी नहीं मिली। देर रात यह प्रवासी मजदूर सेक्टर 6 के सामने रोड धर्मशाला के पास पहुंचे, इनको बताया गया था कि यहां पर शेल्टर होम बनाया हुआ है। जहां ठहरने और खाने की व्यवस्था की गई है, लेकिन यहां पर अस्थाई शेल्टर होम बंद किया जा चुका था। देर रात करीब 9 बजे अमर उजाला टीम ने इस मामले को अपने फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रमुखता से उठाया। इस बारे में जिला प्रशासन अधिकारियों से बात की तो उन्होंने महज आधे घंटे में इनको खाना और रहने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। प्रवासी मजदूरों ने बताया कि वह 21 लोग हैं, जिनमें से 12 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और बाकी नौ लोग बिहार से हैं। उन्होंने नई शुगर मिल में ठेका कंपनी के पास काम किया। उन्हें पिछले दोह माह से कोई भुगतान नहीं किया गया। जब उन्होंने अपने मूल घर वापस जाने की इच्छा जताई और भुगतान मांगा तो ठेकेदार ने उन्हें पुलिस का डर दिखाते हुए शुगर मिल से निकाल दिया। इसके बाद यह प्रवासी मजदूर भटकते हुए सेक्टर छह स्थित रोड धर्मशाला के पास पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीम दलबीर सिंह ने बताया कि प्रवासियों के रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। उनका रजिस्ट्रेशन कराने के बाद घर भेजने का भी प्रबंधन किया जाएगा। उनका वेतन भी दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें