फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: लड़कों की अंडर-18 टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला रग्बी फुटबाल एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को फाइनल मुकाबले कराए गए। इस दौरान जूनियर और सीनियर लड़कों व लड़कियों ने 44 डिग्री तापमान के बीच शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर लड़कों की अंडर-18 टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। ये टीम दो जून को जींद के गोसाईं खेड़ा गांव में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। सीनियर लड़के व लड़कियों के लिए देर शाम तक मैच चले। इनकी टीम का चयन भी किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान अजय मलिक व सचिव अमन ने बताया कि शुक्रवार शाम को उग्रा खेड़ी गांव स्थित स्टेडियम में चैंपियनशिप के लिए फाइनल मुकाबले शुरू कराए। इस दौरान अंडर-18 लड़कों का मैच कराया गया। इसमें ए और बी टीम में खिलाड़ियों को बाटा गया। खिलाड़ियों ने 44 डिग्री तापमान के बीच मैदान पर जमकर पसीना बहाया। खिलाड़ियों ने शानदार खेल के प्रदर्शन के आधार पर मुकाबला बराबरी पर रहा। इसके आधार पर जिला स्तरीय टीम के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। यह टीम दो जून को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर कोच सोमदत्त टीटू शर्मा व बबलू डीपीई मौजूद रहे।

सीनियर लड़कों और लड़कियों का शिविर पांच को
सीनियर लड़कों व लड़कियों के मैच देर शाम को कराए गए। इनको भी दो टीमों में बांटकर मैदान पर उतारा गया। खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर पांच जून को उग्रा खेड़ी गांव के स्टेडियम में कैंप लगाया जाएगा। लड़कियों का शिविर आवासीय होगा, जबकि लड़के अपने घरों से आ जा सकेंगे। ये टीम नौ जून को आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें