फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इग्नू से विद्यार्थी कर सकेंगे पर्यावरण अध्ययन में मास्टर डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से विद्यार्थी एमए पर्यावरण की पढ़ाई कर सकते है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पर्यावरण अध्ययन कार्यक्रम को मॉड्यूलर दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। ये जानकारी क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी डाॅ. धर्मपाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एमए पर्यावरण अध्ययन कार्यक्रम एक बहुआयामी और एक अंतःविषय दृष्टिकोण के साथ विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय चिंताओं पर जागरूकता पैदा करना है। अध्ययन के प्रथम वर्ष पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद विद्यार्थी पर्यावरण अध्ययन में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त करने के पात्र होंगे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद, विद्यार्थी देश और दुनिया भर में पर्यावरण और वातावरण स्थिरता संबंधी चिंताओं को दूर करने में निर्णायक भूमिका निभाने में सक्षम होंगे। उन्होंने बताया कि पर्यावरणीय गिरावट के वर्तमान संदर्भ और एसडीजी को पूरा करने के लिए भविष्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को देखते हुए इग्नू ने पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं को छूने के लिए एमए पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें