फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: प्रदेश के सभी रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेगी सुरक्षा, संदिग्धों पर रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पानीपत की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद जीआरपी प्रदेश के सभी 222 रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर सख्ती होगी। साथ ही स्टेशन परिसर में सीसीटीवी कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बीते 24 जून को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में पानीपत की महिला से सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। वारदात सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में खलबली मच गई थी। जीआरपी की 16 टीमों ने मामले की जांच के बाद अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, अन्य की तलाश जारी है।

प्रदेश में 222 रेलवे स्टेशन में कुछ स्टेशन ऐसे हैं जो हर समय व्यस्त रहते हैं। लेकिन छोटे रेलवे स्टेशन अक्सर रात को सुनसान हो जाते हैं। ऐसे रेलवे स्टेशनों पर विशेष नजर रखी जाएगी। कुरुक्षेत्र की घटना के बाद सभी स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके लिए मुख्यालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, डीएसपी जीआरपी फरीदाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें