फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑस्ट्रेलिया में जाने वाली क्रिकेट टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड द्वारा 28 सितंबर से आठ अक्तूबर तक ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में यूसी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली इंडिया अंडर 14 व अंडर 16 क्रिकेट टीम का ट्रायल डीपीएस पानीपत सिटी में हुआ। इस ट्रायल में देशभर से 213 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

यह ट्रायल अंडर 14 व अंडर 16 आयु वर्ग का कराया गया। जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चयन के लिए विशेष तौर पर बिजेंद्र राणा, विकास शर्मा, प्लेयर व कोच विक्रम नेहरा आदि उपस्थित रहे। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को बहुत बारीकी से देखा तथा खिलाड़ियों के हुनर के अनुसार उनका चयन किया। यह टीम ऑस्ट्रेलिया के सिडनी व कैनबरा में टूर्नामेंट, स्कूल, क्रिकेट क्लबों के साथ आठ मैच खेलेगी। डीपीएस पानीपत सिटी की प्रधानाचार्या रोहिणी दहिया ने कहा कि कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों में भी खेलने की अत्यधिक क्षमता है। इतने बड़े स्तर का टूर्नामेंट खेलकर खिलाड़ियों में बहुत आत्मविश्वास आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें