फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़क हादसे में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत से घर लौट रहे सिक्योरिटी सुपरवाइजर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा जाटल रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सुताना गांव निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो भाई थी। उसका छोटा भाई अजय (30) सिक्योरिटी सुपरवाइजर का काम करता था। मंगलवार रात को करीब नौ बजे वह बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह जाटल रोड पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अजय गंभीर रूप स घायल हो गया।
विज्ञापन

अजय को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की शिकायत में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक पानीपत में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें