पानीपत। संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा शुक्रवार मेयर कोमल सैनी, पार्षद अनिल मदान, कमल अरोड़ा व नवल जिंदल का सम्मान समारोह करेगा। यह कार्यक्रम रंगमंच कला संगम में किया जाएगा। पूर्व सांसद संजय भाटिया व शहरी विधायक प्रमोद विज की उपस्थिति में समारोह होगा। यह जानकारी संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शन लाल वधवा ने दी है।