फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन झपटमारी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। फरवरी में परढ़ाना- शाहपुर रोड पर एक युवक से मोबाइल झपटने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने दूसरे आरोपी से मोबाइल बरामद कर उस पर केस दर्ज कर लिया है । आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

इसराना थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि जनवरी में परढ़ाना- शाहपुर रोड पर एक युवक से मोबाइल झपटने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। फरवरी में इस मामले में गांव बुआना लाखू के दीपक को गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ में पता लगा कि इस वारदात में उनके गांव का राकेश भी शामिल है। शनिवार देर शाम गश्त के दौरान पुलिस टीम ने गांव लाखू बुआना निवासी राकेश उर्फ राका को इसराना बस अड्डे के पास गिरफ्तार कर लिया है। राकेश पुलिस पकड़ से बचने के लिए पिछले दो माह से छिपकर रह रहा था। राकेश के कब्जे से झपटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें