फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: यमुना में डूबे दो और बच्चों के शव बरामद, पत्थरों के बीच में फंसे हुए थे शव

Fri, 13 Oct 2023 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के तामशाबाद गांव के पास यमुना में चार बच्चे डूब गए थे। वह सब गांव की मस्जिद में जमात में आए थे। समीर और सैफ अली के बाद शुक्रवार को वादिल और आमिर उर्फ समीर का भी शव बरामद किया गया है। रात अंधेरा होने पर गोतखोरों को तलाशी अभियान बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में यमुना में डूबे बच्चों के शव मिल गए हैं। बचाव कार्य शुक्रवार को दूसरे दिन तेज कर दिया गया था। यमुना में डूबे समीर उर्फ आमिर निवासी झांबा और वादिल निवासी जालपाड़ के शव बरामद हो गए हैं। गोताखोरों की विशेष टीम ऑक्सीजन सिलिंडर की मदद से कुंड में पहुंची। दोनों के शव पत्थरों के बीच में फंसे हुए थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने शवों के पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पानीपत के अलावा पटियाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला से गोताखोरों की टीमें पानीपत पहुंची। प्रत्येक टीम में पांच पांच सदस्य रहे। वहीं, सिंचाई विभाग से इंजन बोट लगाई गई। इसके अलावा यूपी से 15-20 को गोताखोर बच्चों की तलाश में लगातार लगे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह तामशाबाद गांव के पास यमुना में चार बच्चे डूब गए थे। वह सब गांव की मस्जिद में जमात में आए थे। समीर और सैफ अली के शव को बरामद कर लिया था, जबकि वादिल और आमिर उर्फ समीर की तलाश देर रात तक जारी थी। रात को अंधेरा होने पर गोतखोरों को तलाशी अभियान बंद करना पड़ा था। शुक्रवार सुबह से खलासी अभियान शुरू कर दिया गया। थाना सलौली पुलिस के अधिकारी मौके पर रहे। ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें