फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुर्गाष्टमी पर सोमवार को सुबह 10 बजे खुलेंगे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
-एकल पाली के स्कूल दोपहर 2:30 बजे तक चलेंगे, दोहरी पाली के विद्यालयों में पहली शिफ्ट का समय भी बदला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। दुर्गाष्टमी पर सोमवार को जिले के राजकीय स्कूलों के समय में बदलाव रहेगा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार एकल पाली में संचालित होने वाले स्कूल सुबह 10 से दोपहर 2:30 बजे तक खुलेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए स्कूल का समय समान रहेगा। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों की जानकारी सभी विद्यालयों तक पहुंचाने को कहा है।
निर्देशों के अनुसार दोहरी पाली में संचालित होने वाले राजकीय विद्यालयों में पहली शिफ्ट सुबह 10 से 12:30 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह शिफ्ट सामान्य दिनों की तरह निर्धारित समय पर संचालित होगी। स्कूल मुखियाओं को निर्देशों के अनुसार व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को समय परिवर्तन को लेकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी संबंधित स्कूलों तक पहुंचेंगे निर्देश
शिक्षा निदेशालय ने समय परिवर्तन संबंधी पत्र जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजा है। इसके माध्यम से सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देशों की जानकारी देने को कहा गया है। स्कूलों में समय परिवर्तन का उद्देश्य दुर्गाष्टमी के अवसर पर निर्धारित व्यवस्था के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें